मुज़फ्फरनगर सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई जिसमें एक महेन्द्रा थार चालक (UP 12 BS 3000) थानाक्षेत्र नई मण्डी के अन्तर्गत सडक पर लापरवाही से तथा अनाधिक्रत हूटर का प्रयोग कर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा था साथ ही गाडी के शीशों पर प्रतिबन्धित काली फिल्म भी लगी हुई थी,वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त वाहन पर प्रतिबन्धित काली फिल्म, अनाधिक्रत हूटर आदि का प्रयोग कर यातायात नियमों का उलंघन करने पर वाहन का चालान कर 15,000/- रुपये का जुर्माना किया गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़