जनपद फतेहपुर ।।
कुपोषण की सही से पहचान व प्रबंधन हेतु प्राथमिक विद्यालय में जिला अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ ।।
फतेहपुर ।।
गर्भवती महिलाओं एवं जीरो से 05 वर्ष के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु कुपोषण की सही से पहचान व प्रबन्धन हेतु प्राथमिक विद्यालय मुराईन टोला में “संभव अभियान”-(पोषण संवर्धन की ओर एक कदम) (01जुलाई से 02 अक्टूबर)का जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार का वितरण किया गया । उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जीरो से 05 वर्ष के बच्चों को लक्षित करते हुए उनके सुपोषण की स्थिति में लाया जाए । वजन सप्ताह में चिन्हित किये गए “SAM” “BHAV”-सैम, मैम, गम्भीर अल्प वजन बच्चों के लिए सघन सामुदायिक गतिविधिया जैसे -सप्ताह गृह भ्रमण, स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय उपचार, पोषण पुनर्वास केन्द्र/चिकित्सा में सन्दर्भन आयोजित की जाए । उन्होंने कहा कि तीन माह के अभियान का मुख्य उद्देश्य पोषण की स्थिति में सुधार लाना है । सितम्बर माह में 20-25 सितम्बर के मध्य पुनः वजन सप्ताह का अयोजन किया जाय और प्रगति का निर्धारण किया जाए । कुपोषण की रोकथाम के लिए रणनीति के तहत कार्य किया जाए और पोषण प्रोत्साहन के अन्य थीम पर भी जन जागरूकता संबंधी गतिविधिया आयोजित की जाए । जिसमे जुलाई 2021 को मातृ पोषण, अगस्त 2021 में जीवन के पहले 1000 दिवस एवं सितम्बर 2021।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, सीडीपीओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहे ।।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।।