जनपद फतेहपुर ।।
खागा व शहर के लखनऊ बाईपास से गैर प्रांत सवारियां ढो रही है बसें, जिम्मेदारो ने साधी चुप्पी ।।
बगैर परमिट के यात्रियों को कराई जा रही पंजाब, गुजरात व मुम्बई की सैर ।।
टूरिस्ट बस के इस धंधे का खागा कस्बा बन चुका है हब ।
एआरटीओ प्रवर्तन की जवाबदेही पर खड़े हो रहे हैं सवाल ।
फतेहपुर ।।
पाबंदी के बावजूद बगैर परमिट के बड़ी संख्या में बसें पंजाब, गुजरात और मुम्बई की सैर करा रहीं हैं। खागा कस्बा तो बाकायदा इस तरह की बसों का हब बन चुका है। इसके बावजूद टूरिस्ट बस के नाम पर भरे जा रहे फर्राटा को रोकने की जहमत नहीं उठाई जा रही है जिससे एआरटीओ प्रवर्तन की गैर जवाबदेही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मौजूदा वक्त प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्य के बस संचालन पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद टूरिस्ट बस के नाम पर यह बसें संचालित हो रहीं हैं। हरेक दिन मुम्बई, पानीपत, लुधियाना, पंजाब, अमृतसर, सूरत, अहमदाबाद , पुणे, अंबाला व मुंबई तक 10 से 12 बसें भर रहीं हैं। शहर के उत्तरी इलाके से इस तरह की बस सेवा उपलब्ध है। सबसे ज्यादा धमा चौकड़ी खागा कस्बे में दिखाई दे रही है। खागा नगर के रोडवेज बस स्टॉप के पास पर इन बसों का जमघट लगा रहता है। जानकारो की माने तो इस नाजायज संचालन पर विभागीय वरदहस्त भी प्राप्त है। इसी बिना पर बस संचालक अपने फायदे के लिए यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्यूंकि कोई हादसा होने पर ऐसे यात्रियों को दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिल सकता। गौर करने वाली बात यह है कि बगैर परमिट के सड़क पर दौड़ रही इन बसों पर कार्यवाई के नाम पर सहायक संभागीय परिवहन विभाग के जवाबदेह सिर्फ अपना सिस्टम फालो कर रहे है।
*ये भी पढ़े…..*
क्या बोले सम्बंधित एआरटीओ प्रवर्तन से बात करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, वैसे इस वक्त गैर प्रांत की बस सेवा पर पाबंदी है। उन्हें इस तरह की जानकारी नहीं है। इस बाबत प्रवर्तन अफसर से बात करेंगे। अवैध बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा ।।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल ।।