सहारनपुर
पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर की मेहनत रंग लाई, रमज़ान से पहले गणपत सराय टालों वाला नया ट्यूबवेल हुआ चालू,सराय गरीबा,चौक सोहराब खान,सरदार छड़ी वाली गलियां,गणपत सराय पुरानी मंडी में पानी की दिक्कत हुई दूर,क्षेत्रवासियों ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह,नगर आयुक्त शिपू गिरि, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार और पार्षद मंसूर बदर का किया आभार!
जहां चाह वहां राह “!जमुनादास आर्य कन्या स्कूल के पास हसीना मस्जिद के पास का ट्यूबवेल पिछले 15 दिनों से फेल हो गया था,लोगो को पानी की भारी किल्लत थी, रमज़ान भी आने वाले थे इन सब बातों को देखते हुए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर और उनकी टीम के और नगर निगम जल कल की टीम के अथक प्रयासों से आज गणपत सराय टालों के पास का नया ट्यूबवेल चालू करवा दिया गया ,इस ट्यूबवेल के इंटर कैनेशन में लोहे के पाइप लाइन को डलवाया गया और आस पास की सारी पानी की लाइनों से जुड़वाया गया खास बात ये रही कि इस ट्यूबवेल का बोरिंग 500फिट से ज्यादा हुआ है पार्षद मंसूर बदर कई दिनों से इस ट्यूबवेल को रमजान माह से पहले पहले चलवाने के लिए प्रयासरत थे इस ट्यूबवेल में लोहे के पाइप का प्रयोग हुआ है! आज इसके चालू होने से गणपत सराय,पुरानी मंडी,सोहराब खान चौक,सराय गरीबा,पुल बंजारन आदि मोहल्लों में पानी दूसरी मंजिल पर बिना मोटर के ही पहुंच गया लोगो ने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह नगर आयुक्त शिपू गिरि महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर और अवर अभियंता जल पंकज कुमार का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर दिलनवाज दिल्लू,महमूद भाई,जावेद भाई,जयपाल,शाह हारून जुबैरी,पप्पू अंसारी,सुहेल अंसारी,आमिर खान,काशिफ खान, मान खान, कमाल मलिक, शारिक अंसारी,सोनू जनसेवा,फारुक अंसारी,आलम आदि ने निगम का शुक्रिया अदा किया!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़