दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व से ठीक पहले शनिवार शाम करीब सात बजे कस्बे के प्राचीन शिवाजी तालाब स्थित शिवाला मंदिर में विशेष मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रमुख पंडित रुद्रशंकर तिवारी ने माता पार्वती, भगवान शिव की मूर्तियों तथा शिवलिंग पर उत्साहपूर्ण ढंग से यह रस्म संपन्न कराई।
शिवरात्रि की तैयारियों के तहत आयोजित इस रस्म में पंडित तिवारी ने पूजा-अर्चना के बाद मूर्तियों पर मेहंदी चढ़ाई और शिवलिंग को विशेष रूप से सजाया। विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह से भगवान शिव को मेहदी अर्पित की, जो दृश्य को और भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रथा शिव-पार्वती के दिव्य विवाह का प्रतीक है, जो भक्तों में भक्ति का संचार करती है। कार्यक्रम में मंगल गीत गाए गए, आरती हुई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह परंपरा पांच वर्षों से मनाई जा रही है, जिसकी सराहना पंडित रुद्रशंकर तिवारी के प्रयासों के लिए की जाती है। उन्होंने कहा कि यह रस्म सामुदायिक एकता को मजबूत करती है।
मेहंदी रस्म में दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए, जिसमें महिलाएं और युवतियां प्रमुख रहीं। पंडित तिवारी ने बताया कि रविवार को मुख्य महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर महादेव की विशेष पूजा होगी, जिसमें दूर-दूर से सैकड़ों भक्त पहुंचेंगे। उन्होंने सभी को इसमें शामिल होने का आह्वान किया।