गाड़ियां फ्री कराने टोल पर पहुंचे थे भीम आर्मी के नेता, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी
ये वीडियो मुजफ्फरनगर का है, जब भीम आर्मी के युवा जिला प्रभारी हुमायूं सिद्दीकी कुछ दिन पहले टोल से गुजर रहे थे, तो टोल देने को लेकर एक टोलकर्मी के साथ उनकी बहस हो गई। इस पर सिद्दीकी ने शुक्रवार को धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान शुक्रवार को हुमायूं सिद्दीकी और भीम आर्मी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गौतम रवि के नेतृत्व में आसपा व भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ता धरना देने मुझेड़ा टोल प्लाजा पहुंचे। हंगामा करते करते कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का बैरियर तोडते हुए टोल फ्री कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कानून का पाठ पढ़ा दिया।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़