लखनऊ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य पर बिना बताए मौन धरने पर बैठने को लेकर मुकदमा दर्ज।।।
उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश, अध्यक्ष लल्लू सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत पांच सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बिना सूचना एवं इजाजत लिए मौन धरने पर बैठने पर मुकदमा दर्ज कर लिया,हजरतगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने समर्थको को लेकर शुक्रवार को बिना बताए एवं इजाजत लिए जीपीओ पर मौन धरने पर बैठ गई थी इसलिए उनके एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।।। ब्यूरो रिपोर्ट नितिन कुमार शर्मा इंडियन टीवी न्यूज़ लखनऊ