प्रयागराज से चित्रकूट आ रही रोडवेज बस पलटने से बाल-बाल बची
प्रयागराज से चलकर मऊ वाया कर्वी चित्रकूट आने वाली सरकारी रोडवेज बस आज सुबह बाल्मीकि आश्रम के असावर माता लालपुर के मंदिर के सामने अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बची प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ड्राइवर की सूझबूझ की वजह से टला बड़ा हादसा क्योंकि अगर ड्राइवर के द्वारा बस को तत्काल कंट्रोल न किया जाता तो बस गहरी खाई में गिरकर पलट जाते जिससे बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था लेकिन चालक के सूझबूझ के चलते गाड़ी एवं सवारियों को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची वही मौके पर रायपुरा थाने का फोर्स पहुंचकर सवारियों को सुरक्षित बस से उतार कर दूसरी बस पर बैठा कर सवारियों को अपने-अपने स्थान तक पहुंचाने का काम किया गया वही हादसे को देखकर सैकड़ों लोगों की भीड़ देखते ही देखते जमा हो गई समाचार लिखे जाने तक बस को निकाला नहीं गया था