रक्तदान कर बचा रहे हैं औरों का जीवन
ईसागढ़ ईसागढ़ समाजसेवी के जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। वर्तमान समय में शर्म संकोच को छोड़, भ्रांतियां को त्याग कर रक्तदान के लिए युवा तेजी से आगे आ रहे हैं। जो रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचा रहे हैं। एक व्यक्ति के रक्तदान से चार लोगों की जिंदगी आसानी से बचाई जा रही है यही कारण है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं समझा जाता है नगर ईसागढ़ मे वर्षो से ब्लड ग्रूप चलाया जा रहा जिसमे जरूरत मंत लोगो को आपातकाल परिस्थिति मे ब्लड उपलब्ध कराया जाता है इसी क्रम मे ईसागढ़ के अभिषेक शर्मा ब्लड ग्रुप के सक्रिय सदस्य द्वारा आनंदपुर मे भर्ती मरीज चंदा बाई लोधी को ओ प्लस ब्लड दे कर जान बचाई अभिषेक शर्मा ब्लड ग्रूप ईसागढ़ के सदस्य का ये आठवा मरीज है जिसकी जान ब्लड दे कर की गयी.