संविधान बचाओ सम्मेलन के बैनर तले गुरौटी में हुआ कार्यक्रम
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देश पर रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के गुरौटी ग्राम पंचायत मे संविधान बचाओ सम्मेलन जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे यूपी कॉंग्रेस के पूर्व सचिव करम चदं विंद मौजूद रहे l
संविधान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए करम चंद विंद ने कहा की जब से प्रदेश और देश मे बीजेपी की सरकार बनी है संविधान खतरे मे है l सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर सरकार आमजन की आवाज को कुचल रही है’, सरकार मे बैठे अधिकारी बेलगाम हो गए है, दलितों पिछड़ों पर फर्जी मुक़दमा दर्ज किया जा रहा है l गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है l
जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा की बीजेपी सरकार विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सोनिया गाँधी पर ईडी, सीबीआई और तमाम झूठे मुकदमों मे फंसाकर उनकी आवाज दबाना चाह रही है, लेकिन राहुल गाँधी डरने वाले नहीं है,राहुल गाँधी आम जनता के समस्याओं को लेकर बीजेपी से सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहते है I
कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा ने कहा की महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार मौन है। आज पूरा प्रदेश महंगाई से कराह रही है l
महिला कॉंग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की बीजेपी सरकार मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है, महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ रहे है, बीजेपी सरकार मे महिलाओ पर अपराध रोकने मे फेल साबित हुई है I
कॉंग्रेस पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की संविधान सिर्फ़ किताब नहीं, ये हमारी आवाज़, हमारी पहचान, हमारी सुरक्षा और हमारा सम्मान है!
इसे बचाया नहीं तो ना लोकतंत्र बचेगा, ना हक़, ना इंसाफ़!इसलिए संविधान बचाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर संघर्ष करे ।
सम्मेलन मे प्रेम नाथ चौबे,पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पांडे , राजीव त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष फरीद , राजबाली पांडे, दयाशंकर देव पांडे, ने भी सभा को संबोधित कर बीजेपी की नाकामियों को उजागर किया l
उक्त मौके पर अमरेश देव पांडे, अंशु गुप्ता, सूरज वर्मा, लल्लू राम पांडे, अवनीश सिंह, घनश्याम देव पांडे, रामेश्वरम यादव, अनिल सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, रमाकांत पांडे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l