कूड़ा डालने गई महिला से छेड़खानी एवं मारपीट
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके के एक गांव में घर से बाहर कूड़ा डालने गई महिला के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ की।विरोध करनें पर एक ही परिवार के कई लोगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद मेडिकल को भेजा है।
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले इलाके के एक गांव की महिला घर से बाहर कूड़ा डालने रोज की तरह जंगल में गई थी।लौटने पर रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही युवक ने गलत नियत से उन्हें दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तब आरोपी पूरन लाल ने अपने अन्य परिजनों को बुलाकर महिला के साथ मारपीट कर दी।चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोगो ने ललकारा तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद सोमवार देर शाम आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पीड़िता को मेडिकल को भेज दिया है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता बरेली