केशव साहू डोंगरगढ़
डोंगरगढ़ में कांग्रेस ने बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर स्थानीय पी डब्लू डी ऑफिस का घेराव किया, जहां स्थानीय विधायक हर्षिता बघेल ,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान सहित बड़ी संख्या में शहर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घंटों पी डब्लू डी ऑफिस का घेराव कर जम कर नारेबाजी की और अपनी मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा….
वी ओ: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ खैरागढ़ मुख्य मार्ग पिछले लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं के अंबर के चलते लगातार खून से लाल होती रही है, जिसके चलते लंबे समय से शहर की जनता में प्रशासन को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है…. शहर की जनता लंबे समय से इस रोड में ट्रैफिक पुलिस, स्टॉपर और पीडब्ल्यूडी के द्वारा ब्रेकर निर्माण की मांग करती रही है…. वही कल कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर स्थानीय हाई स्कूल चौक में चक्का जाम की चेतावनी दी थी इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आनन फानन में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करवाने के आदेश और स्टॉपर लगाने का आदेश भी दे दिया वही स्थानीय पी डब्लू डी के एसडीओ ने जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर लगातार उदासीन रवैया अपनाया हुआ था जिसके चलते आज स्थानीय विधायक के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस के द्वारा पी डब्लू डी ऑफिस का घेराव कर दिया…. कांग्रेसी लगातार इस मुख्य सड़क पर ब्रेकर निर्माण की मांग पर अड़े थे जिस पर एसडीओ पी डब्लू डी कुछ भी कहने से बच रहे थे इसके बाद राजनांदगांव जिला मुख्यालय से EE को प्रदर्शनकारियो के बीच आनन फानन में आना पड़ा और उन्होंने जल्द ही इस सड़क पर ब्रेकर निर्माण करने का आश्वाशन दिया, वही प्रदर्शनकारी लगातार एसडीओ के मुख्यालय में नहीं रहने और आधिकारिक सूत्रों की माने तो इन्हें साप्ताहिक अधिकारी भी कहा कहने लगे थे क्योंकि महोदय सप्ताह मुख्यालय आने के साथ ही रात के मुसाफिर भी हो गए थे अक्सर शाम 8 बजे ऑफिस में बैठते और रवाना हो जाते थे ऐसी बहुत से शिकायत एवं गंभीर आरोप लगाते रहे जिस पर EE ने एसडीओ को मुख्यालय में रहने की हिदायत देते हुए फटकार लगाई और कहा कि ऐसी शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया मीडिया के सामने दिया गया।