गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना तत्पर प्रशासन ने समय रहते तीन जानें बचाईं
गुना 18 जून 2025
आज दोपहर गुना शहर के जयस्तंभ चौराहे के समीप स्थित इंडिया स्पोर्ट्स शॉप की दो मंजिला इमारत की छत अचानक गिरने की सूचना पर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राजस्व, एसडीआरएफ, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग की टीमों को मौके पर रवाना किया। कन्याल स्वयं राहत एवं बचाव कार्य की सतत मॉनिटरिंग करते रहे और संपूर्ण अभियान को कुशलता से निर्देशित किया।
घटनास्थल का निरीक्षण कर रहीं डिप्टी कलेक्टर एवं नगर पालिका सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री ने बताया कि छत गिरने की इस घटना में तीन लोग – दो पुरुष और एक महिला – भीतर फँस गए थे। प्रशासन की मुस्तैदी और समन्वित कार्यवाही से स्काई लिफ्ट, जेसीबी, तकनीकी अमले और पीडब्ल्यूडी टीम के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया।
लगातार चलाए गए रेस्क्यू अभियान में तीनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। मलबे में फँसने के कारण उनमेंसे एक का पैर चोटिल हो गया था, जिसे समय रहते उपचार हेतु भेजा गया।
प्रशासन की त्वरित प्रतिक्रिया, सुगठित समन्वय और सक्रियता के चलते एक बड़ी जनहानि टल गई। यह घटना प्रशासन की संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और आपदा प्रबंधन में दक्षता का जीवंत उदाहरण है।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट