ब्यूरो चीफ राकेश मित्र जिला-कांकेर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हांकेर में आज प्रातः7:00 बजे विश्व योग दिवस मनाया गया, जिसमें शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आदरणीय किशोर हालदार, प्राचार्य आदरणीय गोपाल चंद्र दास सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया। आज के योग दिवस का थीम “एक पृथ्वी एक स्वस्थ के लिए योग” हैं। शाला की व्याख्याता एवं योग शिक्षिका स्वास्वती सज्जन एवं घनश्याम सोरी सर ने सभी को योग अभ्यास करवाये तथा प्राचार्य महोदय गोपाल चंद्र दास सर एवं संकुल समन्वयक जयदेव चंद्र बाला ने विद्यार्थियों को योग अभ्यास के महत्व एवं लाभ के बारे में बताएं।