जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा।। विश्व योग दिवस के अवसर पर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें केंद्र के चिकित्सक एवं स्टाफ समेत उपस्थित मरीजों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन सिखाए। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने योग के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है। यह थकान दूर करने में मदद करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि योग से पाचन शक्ति बढ़ती है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन सुबह योग करने की सलाह दी। योग प्रशिक्षकों ने कहा कि यह घर या खेल के मैदान में किया जा सकता है। नियमित योग से बीमारियां दूर रहती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।