ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
21/06/2025
226 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुकमा बस्तर संभाग छत्तीसगढ़ द्वारा 11वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का आयोजन
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के मार्ग निर्देशन के तहत रण विजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 226 वाहिनी केरिपुबल की देख – रेख में आज 25 जून 2025 को 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का 226 वाहिनी मुख्यालय गीदम नाला सुकमा में आयोजन किया गया। योग दिवस की थीम ’योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ ‘रखी गई। इस कार्यक्रम में 226 वाहिनी के अधिकारियों क्रमिकों एवं आसपास कि ग्रामीणोएवं बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सर्वप्रथम योग शिक्षक हव/ जीडी देसाई नवनाथ रामचंद्र ने प्रार्थना के साथ योग प्रारंभ किया। योग शिक्षक द्वारा सभी को भारत सरकार की आयुष मंत्रालय द्वारा जारी सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन गीर्वा संचालन; संकट संचालन ;कटि संचालन खड़े खड़े बैठकर एवं लेट कर किए जाने वाले आसन ;प्राणायम; ध्यान; सूर्य नमस्कार इत्यादि योगासन कराए गए। उनसे होने वाले शरीर में लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पहुंच बढ़ाने और और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए इस 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मैं इस वाहिनी के रणविजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, वीरेंद्र कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, परिचालन अनूरंजन उप कमांडेंट, सूरजमल उप कमांडेंट डॉ बालकृष्ण चिकित्सा अधिकारी तथा 117 क्रमिकों एवं 70 केआसपास ग्रामीणो एवं बच्चों ने भाग लिया।