*मैहर में सनातन संवाद की तैयारियां पूरी, आज शाम पहुंचेंगे बागेश्वर धाम सरकार
*
*_रिपोर्ट – सतना, रामदत्त दाहिया_*
मैहर। KJS सीमेंट टाउनशिप में 23 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ‘सनातन संवाद’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज शाम को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी मैहर पहुंच जाएंगे।
इससे पहले आज दोपहर KJS प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा, मंच, बैठक व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर जायजा लिया गया।
कल 23 अक्टूबर को KJS टाउनशिप मैहर में विशाल सनातन संवाद का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बागेश्वर सरकार सनातन संस्कृति पर मार्गदर्शन देंगे।
