कसौली में शनिवार को केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव ने मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
के साथ किया योगाभ्यास।
ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन,
कसौली 21 जून 2025 आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव उपस्थिति मेंआर्मी एरिया , में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कसौली के उपमंडलाधिकारी नागरिक महेन्द्र प्रताप के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई, जिसके बाद विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाकर हम तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।”
इस अवसर पर सेंटमेरी विद्यालय की ओर से छात्रा,छात्रों व अध्यापक उपस्थित रहे और अपने अपने विचार साझा किए और योग के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने की प्रतिबद्धता जताई।