*अटरिया पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई*
जिला सीतापुर ब्यूरो चीफ विकास मिश्रा की रिपोर्ट
सीतापुर। जनपद सीतापुर के अटरिया थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित मुकदमे में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन पुत्र बिहारी लाल, निवासी लखईपुर, थाना अटरिया, जनपद सीतापुर, उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मुकदमा अपराध संख्या 283/2026, धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज मामले में वांछित था। अटरिया पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सिधौली के निर्देशन में अटरिया थाना प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवनारायण सिंह, कांस्टेबल राकेश सिंह और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। अटरिया पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।
