संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
इंडिया टीवी न्यूज़
मुंडावर क्षेत्र में आने वाला गांव बावड़ी में राधा कृष्ण मंदिर की पुष्पागिरी एवं कुंदन दास धाम विरोद के महंत जय बिहारी शरण धाकड़ के द्वारा विधि विधान रूप से पूजा अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया ।कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि मुंडावर विधायक ललित यादव रहे, वशिष्ठ अतिथि किन्नर गुरु मधु शर्मा नीमराना, भाजपा नेता इंद्र यादव, डॉक्टर दीपिका यादव, फौलादपुर पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव , पूर्व जिला पार्षद बशतीराम यादव ,हरीश यादव हरी नगर रहे ,कार्यक्रम के दौरान संजय पटेल ,कंचन यादव, राजू गोला ,छाया चौधरी डांसर, रोहिताश यादव ,पवन नागर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पेश की गई ।मंच संचालन संदीप यादव फौलाद पुरिया जिला पार्षद के द्वारा किया गया ।दूर दराज से आए श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों ने मंदिर में धोक लगा कर परिवार की सुख शांति के लिए मन्नत मांगी ।श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया हर साल की भांति इस कार्यक्रम में भी सभी ग्राम वासियों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया और कार्यक्रम को सफल बनाएं
संवाददाता जगमाल सिंह प्रजापति नीमराना
इंडिया टीवी न्यूज़