जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा।। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय नगर के विश्रामगृह में तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि है। 23 जून 1953 को डॉ. मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर में भारत की एकता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए बलिदान दिया। उनका यह सर्वोच्च बलिदान स्वाधीन भारत के इतिहास में सदैव अमर और प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि “तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें”–डा.मुखर्जी ने मातृभूमि के लिए अपने अमर बलिदान से इन पंक्तियों के मर्म को चरितार्थ कर दिया। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी की लोकप्रियता इतनी अधिक थी कि नए संविधान के रूपरेखा के निर्माण पर कार्य करने को बंगाल काग्रेस द्वारा भारत की संविधान सभा के लिए उन्हें नामाकित किया गया था। उनके मार्गदर्शन में संगठन को काफी बल मिला। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा एक वृक्ष मां के नाम का संकल्प लेते हुए पौधारोपण किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेज सिंह यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश नायक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि हरसेवक राजपूत, मंडल महामंत्री अवध नापित, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष एहसान मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा सूरज सिंह लोधी, अंकित गुप्ता सरपंच प्रतिनिधि, लखनलाल खटीक, रामस्वरूप सोनी, कल्लू विश्वकर्मा, पार्षद गुलाब आदिवासी, महेंद्र विश्वकर्मा, अजुददी पाल, लाखन सिंह यादव, तेज खान, अशर्फी शाह, संदीप यादव, पीयूष पटेरिया, प्रिंस भारती, सत्येंद्र यादव, मनमोहन चौहान, किशोरी लाल चौरसिया, राज प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।