त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
संवादाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्वाचन का मूल आधार होता है। भारत निर्वाचन आयोग त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष जोर देता है। मतदाता सूची का पुनरीक्षण संबंधित ईआरओ की देखरेख में बीएलओ के माध्यम से किया जाता है। बीएलओ को बेहतर कार्य संपादन के लिए प्रशिक्षण दिया जाना है। बीएलओ प्रशिक्षण की पूर्व तैयारी के तहत आज विधानसभा स्तरीय मास्टर टेªेनर्स का प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षित मास्टर टेªेनर्स अपनी-अपनी विधानसभा में जाकर बीएलओ को प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण का शुभारंभ अपर कलेक्टर सरोधन सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि
ऐसे मतदाता जिन्होनंे 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है तथा संबंधित मतदान केन्द्र के निवासी है का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का काम किया जाएगा। ऐसे मतदाता जो मृत हो चुके हैं या उस मतदान केन्द्र के निवासी नहीं हैं का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ इन कार्यों के लिए आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का प्रयोग करते हैं। उनके द्वारा सभी मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया गया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ को सघन ट्रेनिंग प्रदान करें। ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ. संतोष कुमार पटेल एंव रितेश श्रीवास्तव, निर्वाचन सुपरवाईजर संजय खरे तथा तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।