खबर सहारनपुर से
कल देर रात थाना कुतुबशेर पुलिस व बाईक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के कड़े एक्शन के चलते
एसएसपी रोहित सिंह सजवान,एसपी सिटी व्योम बिंदल के दिशा निर्देश पर अपराध करने वालों पर पुलिस की धड़ाधड़ कार्रवाई
थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह अपनी पुलिस टीम सहित भिड़े असलहा धारक बदमाशों से,एक बदमाश को लगी गोली दूसरा हुआ फरार
दबनी कब्रिस्तान के पास चेकिंग करती पुलिस टीम पर बदमाशों ने झोंके फायर,बाल बाल बचे इंस्पेक्टर एचएनसिंह
घायल/गिरफ्तार गौकश के कब्जे मोके से 1 देशी तमंचा,1 जिंदा/2 खोखा कारतूस एवम बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल हुई बरामद
कल देर रात थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ भिड़े बाईक सवार गौकशो से।इस भीषण मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली अस्पताल में भर्ती दूसरा हुआ फरार,जिसकी तलाश में देर रात तक पुलिस का चला तलाशी अभियान, लेकिन बदमाश का नहीं लगा कोई अता पता।बदमाशों की गोली से बाल बाल बचे इंस्पेक्टर एचएनसिंह। पकड़े गए बदमाश के कब्जे मोके से अवैध असलहा एवम बिना नम्बर प्लेट लगी बाईक हुई बरामद।आपको बता दें,कि कल रात इंस्पेक्टर कुतुबशेर एचएनसिंह अपनी पुलिस टीम के साथ अम्बाला रोड स्थित दबनी कब्रिस्तान के पास संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।कि अचानक तभी मानकमऊ बस स्टैण्ड की ओर से कब्रिस्तान के अन्दर वाले रास्ते से बिना नम्बर की मोटर साइकिल पर सवार 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये,पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का ईशारा भी किया गया,पर वह नहीं रूके और पुलिस टीम पर फायरिंग करके वापस मानकमऊ की और भागने लगे,जिस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ ही दूरी पर जाकर बदमाशों की मोटर साइकिल अनियन्त्रित होकर फिसल कर गिर गयी तथा पुलिस टीम को नजदीक आते देख बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फिर से फायरिंग शुरू कर दी,पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 1 बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार किया गया।घायल/गिरफ्तार बदमाश का 1 अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। फरार बदमाश की तलाश हेतु पुलिस की लगातार काम्बिंग जारी रही।घायल बदमाश की पहचान आसिफ पुत्र भूरा पाल्ली निवासी एकता कालोनी व हाल निवासी किरायेदार हबीबगढ़ थाना कोतवाली देहात के रुप मे हुई।घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।गिरफ्तार/घायल बदमाश के कब्जे से 1 देशी तमंचा,1 जिंदा/2 खोखा कारतूस तथा बिना नम्बर प्लेट की स्पलेण्डर मोटर साइकिल हुई बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है,जिसके विरूद्ध जनपद में गौकशी आदि जैसे जघन्य अपराध के करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।आपको यह भी बता दें,कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली की चपेट में आने से बाल बाल बचे इंस्पेक्टर एचएनसिंह।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़