सपाइयों ने मनाय छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय पर वृहस्पतिवार को छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव
कार्यकर्ताओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद नेताओं ने महाराज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज को राजर्षि शाहू महाराज के नाम से भी जाना जाता है। महाराज कोल्हापुर रियासत के एक महान शासक थे। इन्हें अपने सामाजिक सुधारों के लिए जाना जाता था। इनका जन्म 26 जून 1874 में हुआ था। इन्होंने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में जो क्रांतिकारी कार्य किए, उसके लिए महाराज को इतिहास में हमेशा याद किया जाता है। कहा कि महाराज के बताए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे है। इस मौके पर अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, कामरान खान, फारूक अली, दीनानाथ अग्रवाल, विनोद यादव, विष्णु कुशवाहा, जब्बार खान आदि मौजूद रहे। इसी तरह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार कक्ष में गुरूवार को डीबीए अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनायी गई। अधिवक्ताओं ने केक काटकर शाहूजी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया।