संवादाता विकाश विश्वकर्मा शहडोल
स्वीकृत कार्यों की जानकारी कार्य प्रस्तावित करने वाले जनप्रतिनिधियों को दी जाए- विधायक ब्यौहारी
बैठक में खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई
जिला खनिज प्रतिष्ठान के न्यास मंडल एवं कार्यपालिक समिति की बैठक विराट सभागार में संपन्न हुई। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से प्रस्तावित कार्यों के प्राकलन अनुमोदन के पूर्व ही निर्माण विभागों से प्राप्त कर लिए जाएं। जिससे कार्याें को पूरा करने के लिए रिवाईज स्टीमेट की आवश्यकता नहीं पड़े। आपने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित गाईडलाईन के अनुसार प्राथमिकता वाले कौन से कार्य जिला खनिज मद से स्वीकृत किए जा सकते हैं की सूची जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाए। जिससे जन प्रतिनिधि गाईडलाईन के अनुसार ही कार्य प्रस्तावित कर सके।
विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल ने कहा कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत कार्याें की सूची में अनुमोदित कार्य जिन जन प्रतिनिधियों द्वारा जो कार्य प्रस्तावित किए जाते हैं उपलब्ध करा दी जाए। ऐसा करने से संबंधित जन प्रतिनिधि उन कार्याें की मानीटरिंग कर सकेंगे जिससे कार्याें के पूरा होने में होने वाली देरी से बचा जा सकेगा।
कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने बैठक में स्वीकृत कार्यों, पूर्ण तथा अपूर्ण कार्यों तथा वित्तीय स्थिति की जानकारी समिति के सदस्यों को दी।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, नगरीय निकायों शहडोल, बुढ़ार, धनपुरी, बकहो, जयसिंहनगर, ब्यौहारी, तथा खांड़ के अध्यक्ष, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुद्रिका सिंह सहित विभिन्न निर्माण विभागों के अधिकारी, जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य उपस्थित रहे।