रिपोर्टर अनिल सोनी
बहराइच 27 जून। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचलित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत के क्रियान्वयन हेतु शासन स्तर से मॉर्गदर्शी सिद्धान्तों एवं प्राविधानों के अन्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा, पीसीएस, जेई,नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी व वनडे परीक्षा इत्यादि हेतु प्रतिभाशाली तथा उत्साही विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण हाईब्रिड के माध्यम से प्रदान किये जाने हेतु जनपद के प्रशिक्षण केन्द्रों में अध्यापन कार्य हेतु योग्य एवं अनुभवी व्याख्याताओं को जिला स्तर पर विशेषज्ञ चयन समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान, ट्रायल लेक्चर के उपरान्त परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्रों में अतिथि प्रवक्ता के रूप में सत्र 2025-26 हेतु सूचीबद्ध किये जाने हेतु जनपद में नवीन अतिथि प्रवक्ताओं का डेमो मूल्यांकन समिति के सदस्यों, विषय विशेषज्ञों एवं उपस्थित छात्र/छात्राओं के फीडबैक के आधार पर प्रक्रिया पूर्ण करायी गयी।
किसान डिग्री कॉलेज, बहराइच में आयोजित डेमो मूल्यांकन में उक्त योजनार्न्तगत नवीन अतिथि प्रवक्ता के पद हेतु कुल 27 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किये जाने के क्रम में कुल 18 अभ्यर्थियों द्वारा डेमो क्लास का प्रदर्शन उपस्थित छात्र, छात्राओं व विषय-विशेषज्ञ की समिति के समक्ष किया गया। छात्र, छात्राओं फीडबैक को तीन कैटेगरी संतोषजनक, उत्तम, अति उत्तम श्रेणी के अनुसार तथा विषय विशेषज्ञों एवं विशेषज्ञ चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर चयनित अतिथि प्रवक्ताओं के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारम्भ 01 जुलाई, 2025 को जनपद के मा. जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से अभिनन्दन समारोह का आयोजन कराकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा, पीसीएस, जेई,नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी की नियमित कक्षाओं को केन्द्रवार प्रारम्भ किया जायेगा।