भाजपा विधायक किरत सिह ने अपने ऊपर लगे तमाम आरोप नकारे
गंगोह से भाजपा विधायक चौधरी कीरत सिंह ने भाजपा नेत्री कोमल गुर्जर द्वारा उनपर लगाए गए तमाम आरोपो से इनकार किया है, उन्होंने कहा कि महिला मेरे मुख़ालिफ़ों के बहकावे में आकर उनपर झूठे आरोप लगा कर राजनीतिक साजिश रच रही है,कीरत सिंह ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन मे मेरे ऊपर कोई दाग़ नही है,मैं नारी शक्ति का सम्मान करता हूँ,जो लोग कोमल गुर्जर के साथ लगकर मेरे ख़िलाफ़ साजिश रच रहे हैं भगवान उनका भी भला करे,मेरे ख़िलाफ़ जो भी आरोप लगे हैं अगर उनके पास कोई भी सबूत या वीडियो हैं तो वो जनता और प्रेस के सामने लाएं,गौरतलब है कि भाजपा नेत्री कोमल गुर्जर ने भाजपा विधायक कीरत सिंह पर समलैंगिक होने और एक 13 वर्षीय बच्ची के शारिरिक शोषण के आरोप लगाए हैं मगर अभी तक कोई सबूत नही दिए हैं
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज