थाना नदीगांव क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम गिदवासा में खेत जोत रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी वहीं पास में मौजूद एक व्यक्ति गम्भीर रूप से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार नदीगांव के ग्राम गिदवासा निवासी लखनपाल पुत्र पुनु पाल शुक्रवार को दोपहर के समय खेत मे जुताई कर रहा था तभी अचानक से मौसम बदला और तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली लखनपाल के ऊपर आ गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी वहीं पास में मौजूद अंशुल पाल आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया जिसे तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है उक्त घटना की सूचना मृतक के भाई बलराम पाल ने पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश