4 एचएम 7 डंपर के साथ-साथ चार लोगों को भी हिरासत में लिया
बेहट क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार एचएम, सात डंपर के साथ-साथ चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया हैं।
शनिवार को मिर्जापुर क्षेत्र के कोठडा गांव में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन की सूचना मिलते ही खनन अधिकारी सुभाष सिंह, एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह, सीओ बेहट मुनीष चंद, कोतवाल बेहट सूबे सिंह, इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग व भारी पुलिस फोर्स के साथ छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चार एचएम मशीन, सात डंपर के साथ-साथ चार लोगों को भी हिरासत में लिया गया हैं। एसडीएम बेहट मानवेंद्र सिंह का कहना हैं कि पकडी गई मशीनें, डंपर व चार लोगों को मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया गया हैं। उन्होंने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा हैं तथा संबंधित विभाग को रिपोर्ट तैयार कर भेजी जा रही हैं
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़