प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश ,,,,,,,संजय साहू को भाजपा ने बनाया कटनी का जिला प्रभारी
डिंडौरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमें डिंडौरी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य संजय साहू को कटनी जिले का प्रभारी बनाया गया है। आपको बता दें कि कटनी जिला भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के लोकसभा क्षेत्र में है।
वहीं जबलपुर के पूर्व महापौर प्रभात साहू को विदिशा का जिला प्रभारी बनाया गया है। इनकी नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा डिंडौरी के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के संभागीय महामंत्री टेकेश्वर साहू ने दोनों नेताओं की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।