लोकेशन =कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से =शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कटनी -जिले के चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड क्रमांक 06 में इस साल की पहली ही बारिश ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव, गड्ढों में तब्दील सड़कें और खस्ताहाल नालियां स्थानीय जनता की परेशानी का सबब बन गईं।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात शुरू होते ही घरों के सामने पानी भर गया, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। नालियों की साफ-सफाई समय पर नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाई, और सड़कों पर गंदा पानी बहने लगा।
वार्डवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। अब जब मानसून की शुरुआत में ही यह हाल है, तो आगे स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वार्ड की मूलभूत सुविधाओं पर जल्द ध्यान दिया जाए ताकि जनता को आने वाले दिनों में परेशानियों का सामना न करना पड़े।