खबर सहारनपुर से
उपनिरीक्षक असगर अली ने तोड़ी जुआरियों की कमर 8 गिरफ्तार
जुए की फड़ पर मारा छापा, 98 हजार नकद समेत 8 मोबाइल बरामद
सहारनपुर, थाना कुतुबशेर क्षेत्र में जुए की बिसात बिछाकर बैठी टोली उस वक्त घबरा गई, जब उपनिरीक्षक असगर अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मार दिया। कार्रवाई इतनी ताबड़तोड़ थी कि जुआरी न पासा छिपा पाए, न पैसा। मौके से 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
छापेमारी सराय धूम सिंह वाली गली, अम्बाला रोड पर की गई, जहां जुए का खेल जोरों पर चल रहा था।
पुलिस ने मौके से ₹98,080/- नकद, 2 पासे, चमड़े का गिलास और 8 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में मु0अ0सं0 196/2025, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जुए के शौकीन पकड़े गए खिलाड़ी:
सजीव, समीर, आदिल, आकाश, पीयूष, गगन, कुलदीप और सुधीर — सभी सहारनपुर के अलग-अलग मोहल्लों से हैं। पूछताछ में सभी ने स्वीकारा कि उन्हें जुए की लत है और पैसा कमाने की जल्दबाजी में वे यह रास्ता चुन बैठे।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हृदयनारायण सिंह, उपनिरीक्षक असगर अली सहित 9 पुलिस कर्मियों की टीम शामिल रही, जिनकी तत्परता से यह सफलता मिली। एक आरोपी सजीव पर पूर्व में भी जुआ अधिनियम में मामला दर्ज हो चुका है।
पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल का कहना है कि शहर में जुआ, सट्टा और नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उपनिरीक्षक असगर अली और उनकी टीम की यह कार्रवाई अब चर्चा का विषय बन गई है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़