लाइनमैन की लापरवाही या भ्रष्टाचार? 25 हज़ार देकर भी नहीं जमा हुआ बिजली बिल, अब बकाया पहुँचा 50 हज़ार के पार
मुज़फ्फरनगर| बुढ़ाना थाना क्षेत्र के उमरपुर गाँव बिजली विभाग की लापरवाही और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता का खामियाजा भुगत रहा है एक आम नागरिक उमरपुर निवासी अरविंद पुत्र ज्वाला ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की पूरी कहानी सुनाई — कहानी जिसमें सिस्टम की सच्चाई और इंसाफ के लिए भटकता एक मजबूर आदमी शामिल है।
आइये बताते है क्या है पूरा मामला?
पीड़ित अरविंद का आरोप है कि करीब 4 साल पहले उसने शाहडब्बर निवासी लाइनमैन ‘काला’ को बिजली बिल जमा करने के लिए ₹25,000 नगद दिए थे। लेकिन लाइनमैन ने न तो बिल जमा किया और न ही पैसे वापस किए। बल्कि, इन पैसों को निजी खर्च में उड़ा दिया गया।
अब बिजली बिल बढ़कर ₹50,000 से ज़्यादा हो चुका है, और पीड़ित पर दोहरी मार पड़ी है – न पैसे बचे, न बिल जमा हुआ। वही मामले को लेकर पुलिस भी बेबस दिखी?
पीड़ित ने जब उमरपुर चौकी और बुढ़ाना थाने में शिकायत की, तो चौकी इंचार्ज ने साफ कहा – “लाइनमैन के खिलाफ कुछ किया तो वो हमारे भी तार काट देगा!”
थाने में शिकायत के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, सिर्फ आश्वासन मिला। आखिरकार डीएम ऑफिस की चौखट पर गुहार
हर तरफ से निराश होकर अरविंद अब जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां उसने लाइनमैन ‘काला’ के खिलाफ कार्यवाही और अपने ₹25,000 वापस दिलाने की मांग की है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़