जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
भारतीय किसान संघ किसानों का, किसानों द्वारा, किसानों के लिए बनाया गया गैर राजनैतिक राष्ट्रवादी संगठन है जो हमेशा किसान के लिए ही कार्य करता आ रहा है इसी कड़ी में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष टीकमगढ़ शिव मोहन गिरि ने कृषि विभाग, महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा किसानों को मूंगफली व उड़द का बीज निशुल्क वितरित कराया टीकमगढ़ बड़ागांव धसान क्षेत्र के किसानों को आशुतोष बेयर हाउस से घनेंद्र यादव व जय गुरुदेव महिला स्वयं सहायता समूह के दुबे जी ने जय गुरुदेव बेयर हाउस से व जतारा महिला स्वयं सहायता समूह के नीतेश चतुर्वेदी ने जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के निज निवास से बीज वितरित किया। इसके बाद ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी के. पी. अहिरवार व संतोष शुक्ला ने अपने निज निवास से उड़द का 4 किलो बीज वितरित कराया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, तहसील संयोजक बद्री तिवारी, तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख राजपाल यादव, तहसील कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण अहिरवार, पाण्ड़ेर ग्राम समिति अध्यक्ष राजू चौबे, जागेश्वर चतुर्वेदी, कृषि विस्तार अधिकारी प्रतिभा दुबे, एस ए डी ओ आई. पी. तिवारी सहित कई किसान व मातृशक्ति मौजूद रही।