नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब जागृति ने लगाया रक्तदान शिविर
हजारीबाग: 1 जुलाई डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब जागृति ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से मासीपीढ़ी स्थित रोहिणी देवी नेत्रालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । शिविर का उद्घाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ,रोटरी क्लब की प्रेसिडेंट सुरेश प्रसाद, कर्नल विनय कुमार ,सरोज कुमार ,मंदिरा गुप्ता,संगीता प्रसाद, रीता लाल, दिलीप कुमार गुप्ता ,दिनेश चंद्र अग्रवाल ,प्रमोद कुमार सिंह और सुबोध कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर का शुभारंभ मनजीत कुमार ठाकुर ने रक्तदान करके किया तत्पश्चात राहुल कुमार- अर्चना कुमारी ( पति -पत्नी)सोनू कुमार ,चंदन कुमार ,सुबोध कुमार ,स्नेहल राज ,अमन कुमार और सुभाष कुमार कुशवाहा आदि अनेक रक्तदान कर के मानवता का परिचय दिया रक्तदान के पश्चात वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही आयोजकों एवं रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया। अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने कहा आज डॉक्टर्स डे है डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होता है वे लोगों की जान बचाते हैं आज के दिन रक्तदाता भी रक्तदान कर लोगों की जान बचा रहे हैं ऐसे में उन्हें भी डॉक्टर कहा जा सकता है ।कर्नल विनय कुमार ने कहा सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ,भास्कर एवं उनकी टीम, रोटेरियन एवं मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुरली प्रजापति पूनम कुजूर निहाल राज आदि का विशेष सहयोग रहा ।