सहारनपुर
अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने कांवड यात्रा के संबंध में की कानून व्यवस्था की बैठक.
अन्तर्राज्जीय बोर्डर एवं कन्ट्रोल रूम में संयुक्त टीमें की जाएं नियुक्त
कम्यूनिकेशन प्लान बनाएं बेहतर, त्वरित हो सूचनाओं का आदान-प्रदान ,कांवड यात्रा के दौरान बेहतर हो यातायात प्रबंधन
शिवभक्तों को न हो कोई असुविधा ,कांवड यात्रा हो प्लास्टिक मुक्त,डीजे की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा न हो…
धार्मिक त्यौहार को बेहतर करने के लिए धर्मगुरू अपील के माध्यम से संदेश देकर प्रशासन और पुलिस का करें सहयोग
सोशल मीडिया पर रखी जाएगी कड़ी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का किया जाए पालन
अपर पुलिस महानिदेशक भानू भास्कर की अध्यक्षता एवं मंडलायुक्त अटल कुमार राय, पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह, उप महानिरीक्षक मेरठ कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में कांवड यात्रा के पर्व पर कानून व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय समन्वय बैठक की गयी।
भानू भास्कर ने कहा कि कांवड यात्रा एक धार्मिक त्यौहार है। यह आस्था का पर्व है। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा को सफल एवं बेहतर बनाने के लिए यह अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय समन्वय बैठक की गई है। इसका उद्देश्य सर्वप्रथम सुरक्षा बनाए रखना है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन सतर्कता से कार्य करे यह बहुत जरूरी है। इस सतर्कता के अन्तर्गत शिवभक्तों द्वारा एक पहचान पत्र रखना आवश्यक है।
इस अवसर पर एसपी सिटी सहारनपुर श्री व्योम बिंदल, एसपी देहात सहारनपुर श्री सागर जैन, एसपी यातायात सहारनपुर श्री सिद्धार्थ वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शामली श्री सत्येन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़