सरसावा स्थित शक्तिपीठ वैष्णो धाम हनुमान मंदिर में हरिद्वार से गंगाजल भरकर राजस्थान और पंजाब को जाने वाले कावड़ियों की सेवा शुरू हो गई है जिसमें संस्थापक संजय जी महाराज और सेवादारों ने स्वयं कावड़ियों के लिए भोजन एवं जलपान की व्यवस्था कराई
उसके बाद सभी के लिए रुकने ठहरने और भोजन के साथ-साथ चाय पानी और नाश्ते की व्यवस्था की गई मंदिर व्यवस्थापक संजय जी महाराज ने बताया की हर वर्ष मंदिर में कावड़ियों की सेवा के लिए भोलेनाथ के आशीर्वाद से कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें सरसावा क्षेत्रवासियों सहित दूर-दूर से आने वाले भक्तों का तन मन धन से पूर्ण सहयोग रहता है और सभी भक्तों के द्वारा किए गए सहयोग से और भोलेनाथ के आशीर्वाद से कावड़ सेवा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होता है
सावन का महीना आने से पहले ही दूरदराज जाने वाले कावड़ियों का सरसावा आगमन शुरू हो गया है और हमारा सरसावा क्षेत्र सहित यहां की सभी सामाजिक संगठन सभी संस्थाएं नगर पालिका थाना अध्यक्ष सहित सभी पुलिसकर्मी मंदिर प्रांगण सहित सभी कावड़ियों की सेवा के लिए तन मन धन से दिन रात 24 घंटे महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने तक भरपूर सेवा में लगे रहते हैं
सरसावा नगर पालिका प्रशासन से भी यही अपेक्षा की जाती है की कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले कावड़ मार्ग पर जो अवस्थाएं हैं वह सब दुरुस्त और सही कर ली जाएगी
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़