भारतीय वायुसेना से रिटायर अनुज त्यागी का गांव पहुंचने पर किया भव्य स्वागत
तल्हेडी बुजुर्ग भारतीय वायुसेना से रिटायर होकर गांव पहुंचने पर अनुज त्यागी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील देवबंद क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी अनुज त्यागी ने सन 2005 में भारतीय वायुसेना ज्वाइन की थी। जिसके बाद निर्भीकता से देश की सेवा करते हुए सन 2025 में वह सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को अनुज त्यागी वायुसेना से रिटायर होकर अपने पैतृक गांव बसेड़ा में पहुंचे जहां भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष ललित त्यागी ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उनका फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान अनुज त्यागी ने कहा कि यह अवसर मेरे लिए यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सेवा करना हर भारतीय का कर्तव्य है। इसलिए सभी युवा मातृभूमि की रक्षा के लिए सजग रहें ताकि कोई विदेशी हमलावर हमारे देश की अस्मिता को चोट ना पहुंचा सके।इस अवसर पर कपिल त्यागी, रोहित त्यागी, विकास त्यागी,गौरव त्यागी , सौरव त्यागी के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़