कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू भारी वाहनों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
आगामी कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित संचालन के लिए सहारनपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को दो चरणों में बदला जाएगा। 10 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक लागू इस विशेष ट्रैफिक प्लान में भारी, मध्यम व हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग रूट व प्रतिबंध निर्धारित किए गए हैं।
प्रथम चरण (11 से 17 जुलाई)*
रात्रि 12 से सुबह 3 बजे तक ही भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति।
सभी भारी व मध्यम वाहन बाईपास से होकर चुनहेटी कट–हसनपुर चौक–दीवानी तिराहा–अम्बेडकर चौक होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।
हल्के वाहन कांवड़ मार्ग पर एक ओर से गुजरेंगे, दूसरी ओर से कांवड़िए चलेंगे।
द्वितीय चरण (18 से 24 जुलाई)
भारी व मध्यम वाहन शहर में पूरी तरह प्रतिबंधित।
मण्डी समिति जाने वाले वाहनों को बाईपास–सरसावा–चिलकाना मार्ग से संचालन की अनुमति।
कांवड़ मार्ग (काली नदी से सरसावा बाईपास तक) पूरी तरह वाहन मुक्त, केवल कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगा।
आपातकालीन सेवाएं रहेंगी चालू
दूध, गैस, एंबुलेंस, ऑक्सीजन, नगर निगम, बिजली व टेलीफोन विभाग की गाड़ियों को कोई प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन कांवड़ मार्ग पार करने के लिए केवल अम्बेडकर चौक से ‘कास’ की अनुमति होगी।
ऑटो-ई रिक्शा संचालन व्यवस्था
11 से 17 जुलाई तक कांवड़ मार्ग छोड़कर बाकी शहर में संचालन।
18 से 24 जुलाई तक काशीराम व मानकमऊ स्टैंड के लिए नए रूट से संचालन।
अस्पताल चौक की ओर से आने-जाने वाले ई-रिक्शा अम्बेडकर चौक पार कर लिंक रोड से चलेंगे।
बस स्टैंडों का अस्थायी स्थानांतरण
हरिद्वार/देहरादून/दिल्ली/मेरठ की बसें काशीराम कॉलोनी स्टैंड से चलेंगी।
पंजाब/हरियाणा/गंगोह/नकुड़ की बसें मानकमऊ बस स्टैंड से संचालित होंगी।
सीमावर्ती जिलों के लिए रूट प्लान
दिल्ली/गाजियाबाद: भारी वाहन यमुनानगर–करनाल होकर जाएं। हल्के वाहन नागल–देवबंद मार्ग से।
हरिद्वार/देहरादून: सभी वाहन छुटमलपुर–मोहंड–आशारोड़ी से।
यमुनानगर/अंबाला: सरसावा–शाहजहांपुर होकर।
शामली: भारी वाहन रामपुर मनिहारन–नानौता से, हल्के वाहन नानौता–जलालाबाद से।
विकासनगर: आवश्यक वाहन बेहट–मिर्जापुर से संचालित होंगे।
अम्बेडकर चौक, घंटाघर चौक और दर्पण तिराहा कांवड़ मार्ग को पार (कास) करने के मुख्य बिंदु रहेंगे।
कांवड़ मार्ग पर केवल पुलिस अधीक्षक नगर से पासधारी वाहन ही संचालित हो सकेंगे।
शहरवासियों से प्रशासन ने अपील की है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें और कांवड़ यात्रा में सहयोग प्रदान करें।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़