“किसानों का फूटा गुस्सा अब नहीं सहेंगे भाजपा की बहानेबाज़ी”
शुजालपुर में किसान संघ ने सरकार को दी खुली चेतावनी अब सड़क पर होगा न्याय का फैसला
शुजालपुर।
“किसान अगर सड़क पर उतर आया तो सत्ता की कुर्सी हिल जाएगी!” — कुछ ऐसे ही तेवरों में शुक्रवार को *_भारतीय किसान संघ शुजालपुर इकाई* ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जोरदार ज्ञापन सौंपा
भारी संख्या में एकजुट किसानों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सीधा सवाल दागा — “कब तक ज्ञापन देते रहेंगे, और कब मिलेगा समाधान?”
जिला मंत्री चंदर सिंह सिसोदिया* ने सरकार को खरी-खरी सुनाते हुए कहा:
_प्रदेश का अन्नदाता अब लाचार नहीं, तलवार की धार बनने को तैयार है। सरकार यदि सोचती है कि किसान शांत बैठा है, तो ये उसकी सबसे बड़ी भूल है_
किसानों का कहना है कि उन्होंने पूर्व में भी सरकार को कई बार मांगपत्र सौंपे, लेकिन उन पर न कोई अमल हुआ, न कोई जवाब मिला। अब उनका सब्र टूट चुका है।
किसानों ने चेतावनी दी
“अगर अब भी सरकार ने आंखें बंद रखीं, तो शुजालपुर से लेकर भोपाल तक सड़कों पर गूंजेगा किसानों का हल्ला बोल।”
“अब ज्ञापन नहीं, घेराव होगा!”
“भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।”