जिला कटनी/कैमोर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी मोहर्रम के उपलक्ष्य में नव जवाने मिल्लत इस्लामिया कमेटी के तत्वाधान में सोसाइटी चक्की के पास लंगर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन लगभग सैकड़ों की संख्या में विभिन धर्मों के लोग लंगर का लुफ्त उठाने के लिए यहां पहुंच रहे है और लंगर का लुफ्त उठा रहे है , साथ ही कमेटी द्वारा इस स्थान की काफ़ी साज सज्जा की गई है जो काफ़ी आकर्षक लग रही है ।
आपको बता दे कि यह लंगर पिछले 8 दिनों से इसी तरह निरंतर चल रहा है और यह आगमी 6 जुलाई मोहर्रम तक यथावत रूप से इसी तरह जारी रहेगा।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट