करीबन 1 लाख 26 हजार रूपये कीमती, 324 लीटर अवैध शराब और एक लोडिंग वाहन जप्त किया।
जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी, दतिया, प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.07.2025 को रात्रि करीब 23:15 बजे थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (MP 07 ZU 2653) अवैध देशी शराब लेकर सेवड़ा बायपास की ओर से दतिया आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, वाहन को अटल विहार कॉलोनी में रोकने का प्रयास किया गया, जहां वह कीचड़ में फंस गया। मौके से चालक एवं एक अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों ने फरार आरोपियों में से एक की पहचान विजय गुप्ता निवासी गंजी के हनुमान जी, दतिया के रूप में की। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 36 पेटी देशी प्लेन शराब (प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर, कुल 1800 क्वार्टर – करीबन 324 लीटर) कीमत करीब ₹1,26,000/-, तथा एक पिकअप वाहन कीमत ₹3,00,000/- विधिवत जप्त किया गया।
मौके पर ही नमूना लेकर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया एवं शराब व वाहन को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया। आरोपी विजय गुप्ता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 223/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में
निरीक्षक सुनील बनौरिया, थाना प्रभारी सिविल लाइन, सउनि. संजीव गॉड, प्र. आर. (चालक) दीप सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव