नगर परिषद कैमोर द्वारा की जा रही जिला कलेक्टर के आदेशों की अवहेलना
नगर के मुख्य मार्गो और सार्वजनिक स्थानों पर पालतू गौवंशो का डेरा
कटनी जिला// कैमोर नगर के मुख्य मार्गो पर बैठे हुए आवारा पशुओं और पालतू गौवंश के मार्गों में बैठने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्वेश्य से जिला कलेक्टर कटनी द्वारा नगर परिषदों को निर्देशित किया गया था कि नगर परिषद मुनादी के माध्यम से सभी गौवंश पलकों को सूचित करे कि पशु पालक अपने पालतू पशुओं को अपने घरों में बांधकर रखे और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें गौशालाओं में पहुंचाए लेकिन उन्हें सड़क पर खुला न छोड़े ।
इसके बाद भी न तो अभी तक नगर परिषद कैमोर द्वारा इस तरह की मुनादी कराई गई है जिसकी वजह से कलेक्टर के आदेश के बाद भी मुख्य मार्गो पर पालतू और आवारा पशुओं का डेरा है जिससे निरंतर सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है ।
आपको बता दे कि कई बार यह आवारा पशु सड़कों पर लड़ते हुए कई बार लोगों को शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाते है और कई बार यह सड़कों पर चलने वाले राहगीरों पर भी हमला कर देते है जिससे कई बार लोगों को गंभीर चोटे भी आ जाती हैं।।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट