महोबा ब्रेकिंग
जिलाधिकारी महोबा प्रभाष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी नवरात्र, विजयादशमी एवं दशहरा आदि त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कॉलेक्ट्रेट महोबा आयोजित की गई।
बैठक में जिला शांति समिति के सदस्यों, प्रबुद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ITN NATIONAL दुर्गेश बिल्थरे
जिला ब्यूरो चीफ महोबा