सहारनपुर
सन 2017 में सहारनपुर नगर स्मार्ट सिटी में आने के बाद सहारनपुर को स्मार्ट बनने को लेकर जहाँ कई सौ करोड़ों रुपए की लागत लग चुकी है लेकिन फिर भी सहारनपुर की जान व्यावसायिक एवं व्यापारी केंद्र बिंदु घंटाघर को अभी तक जाम से निजात नहीं मिल पाई है! और ऐसे में घंटाघर से लगातार निजी बसों का संचालन जारी है इतना ही नहीं इन निजी बसों के वहां पर खड़े रहने के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है ऐसा नहीं है कि यातायात पुलिस का विभाग इनको हटाने की कोशिश नहीं करता लेकिन फिर भी इन निजी बसों के ड्राइवर सहित कंडक्टर भी यातायात पुलिस को एक तरफा कर सवारियां भरने में लगे रहते हैं जिसके चलते सहारनपुर नगर का यह घंटाघर चौक लोगों के लिए अब दुर्घटना का सबब बनता जा रहा है!
इस पूरे मामले में एसपी यातायात *शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव* ने बताया कि घंटाघर सहारनपुर का मुख्य व्यावसायिक एवं व्यापारिक केंद्र है और बगल में ही रेलवे स्टेशन भी है ऐसे में आवागमन भी बहुत ज्यादा रहता है और उच्च अधिकारियों के आदेश पर मैं भी इनको देखा है और इनको लगातार हिदायत भी हमारे द्वारा दी जाती है कि सड़कों पर इस तरह से अपने निजी बसों को खड़ा ना करें, लेकिन उसके बावजूद भी यह रोडवेज बसों के साथ चलते रहते हैं, जो की एक बड़ी समस्या है! इस पूरे मामले में यातायात पुलिस भी समय-समय पर इसका समाधान करती रहती है!
रिपोर्टर: रमेश सैनी सहारनपुर