नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग।
मुहर्रम पर्व 2025 को लेकर हजारीबाग में यातायात व्यवस्था में बदलाव, नो-एंट्री व्यवस्था लागू
हजारीबाग: मुहर्रम पर्व 2025 के अवसर पर निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस को लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
हजारीबाग शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन ने दिनांक 06 जुलाई 2025 (रविवार) को जुलूस के दौरान सुबह 08:00 बजे से रात 12:30 बजे तक नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया है।
इस दौरान चार पहिया व तीन पहिया वाहनों के परिचालन हेतु वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिससे शहर में यातायात बाधित न हो और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और पुलिस-प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। किसी भी आपात स्थिति में यातायात पुलिस या स्थानीय थाना से संपर्क करें।
नोट: विस्तृत रूट मैप और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी। आमजन से अनुरोध है कि प्रशासनिक आदेशों का पालन करें एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय, हजारीबाग)