उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल बिजनौर के नगीना आएंगे। जहां भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचेंगे।
दरअसल आपको बता दे की नगीना नहटौर मार्ग पर स्थित गांव हूर नगला निवासी धर्मपाल सिंह भाजपा संगठन मंत्री की मां भाग्यवती देवी का हड्डी गति रुक जाने से निधन हो गया था। 5 जुलाई 2025 रविवार रको उनका बिजनौर गंगा बैराज घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भाजपा और हिंदू संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। अपनी माता जी के निधन की खबर सुनते ही संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी भी अपनी माता के अंतिम दर्शन करने के लिए अपने पैतृक निवास पहुंच गए थे। गाँव हूर नगला में शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक निवास पर नेताओं का टाटा लग रहाकल सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगठन के मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी के आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे।