कई लोगों की मौतें, कई गंभीर रूप से जख्मी
(इंडियन टीवी न्यूज़ पंजाब प्रिंस ठाकुर, ब्यूरो चीफ, होशियारपुर)
आज सुबह हाजीपुर से दसूया जा रही एक निजी कंपनी की सवारी बस की गोगरा के पास एक कार से ज़बरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मौके पर पुलिस और राहत टीमें पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि हादसा लापरवाही से हुआ या तकनीकी खराबी के कारण हुआ