कभी नहीं खुलता ग्राम पंचायत मजौना का ताला
निर्माण मजदूर संगठन एटक ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक सेक्टर जियावन अध्यक्ष राज मिश्रा सेक्टर खड़ौरा अध्यक्ष रोहिणी प्रसाद चतुर्वेदी ग्राम पंचायत अध्यक्ष रवि कुमार वैश्य द्वारा ग्राम पंचायत मजौना का भ्रमण किया गया आज दिनांक 7/06/2025 को समय 12 बजे ग्राम पंचायत मजौना की पंचायत भवन मे लटका है ताला जब वहां स्थानी लोगों से पूछा गया कि यहां कब से ताला बंद है तो उनके द्वारा बताया गया ग्राम पंचायत भवन कभी खुलता ही नहीं है
जिस प्रकार से पंचायत भवन के हालत हैं उससे यह साफ पता चलता है की पंचायत भवन कभी नहीं खुलती होगी जब पंचायत भवन ही बंद रहेगी तो लोगों को रोजगार कैसे प्राप्त होगा जनता अपनी समस्या किसको सुनाएगी
और लोगों की समस्या का निराकरण कैसे होगा ग्राम पंचायत वासियों ने बताया कि ना तो कभी पंचायत भवन खुलती है ना सरपंच आते है ना रोजगार सहायक आते हैं और ना ही इनके द्वारा रोजगार संबंधी कोई भी सूचना को जनता को नहीं बताया जाता है
लोगों ने बताया जब पंचायत भवन ही बंद रहेगी तो हमको कैसे जानकारी प्राप्त होगी हम किसको अपनी समस्या बताएंगे हमें कैसे रोजगार प्राप्त होगा हमें किसी भी पंचायत संबंधी सूचना को नहीं दीया जाता है