गरीब महिलाओं ने जिलाधिकारी से की पैमाइस की मांग
महिलाओं के आरोप ने एक बार फिर राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टचार की पोल खोल दिया
दुद्धी सोनभद्र । दुद्धी थाना क्षेत्र के ग्राम गुलालझरिया की तीन गरीब महिलाओं ने
समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के नाम संबोधित शिकायती पत्र एडीएम को सौंप कर जमीन की पैमाइस कराने और कार्रवाई की मांग की ।
दिए शिकायती पत्र में भगमनिया पत्नी बुझावन, शिवकुमारी पत्नी रामवृक्ष और संगीता पत्नी रामबरन ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय कानूनगो 25,000 रुपये की अनुचित मांग कर रहे हैं, जिसे वे पूरा करने में असमर्थ हैं।
महिलाओं ने बताया कि उनकी भूमिधरी आराजी संख्या 1022 ख/0.6330 हेक्टेयर में से क्रय शुदा रकबा 0.3276 हेक्टेयर है, जिस पर वे काबिज हैं। उन्होंने बताया कि मेंढ क्षतिग्रस्त होने के कारण जोत कोड में परेशानी हो रही है और वे धारा 24 के तहत पैमाइस करा रही हैं। माननीय न्यायालय से पैमाइस का आदेश भी हो चुका है, लेकिन क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल पैमाइस करने में आनाकानी कर रहे हैं और सुविधा शुल्क मांग कर रहे हैं जिसके चलते कार्य नहीं कर रहे हैं।
महिलाओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में उनकी जमीन की पैमाइस कराने के लिए क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल को आदेशित किया जाए। महिलाओं ने बताया कि वे गरीब हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं ।
पीड़ित महिलाओं के आरोप ने एक बार फिर राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टचार की पोल खोल कर रख दी है |
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह